Nov 5, 2018
रवि गोयल : जांजगीर चांपा जिला के सक्ती विधान सभा में आज टीएस सिंहदेव ने चुनावी सभा ली। हेलीकाप्टर से नंदेली ग्राऊँड मे पहुंचे सिंहदेव सक्ती ने रैली निकाल कर लोगो का समर्थन मांगा और नगर के हाईस्कूल ग्राऊँड मे चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होने सक्ती विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी चरण दास महंत को कांग्रेस पार्टी के बडे नेता होने की बात कही और सक्ती से उनका चुनाव मैदान मे उतरना राज्य मे सरकार परिवर्तन का संकेत है।
उन्होंने इस चुनाव मे कांग्रेस के घोषणा पत्र दो दिन मे जारी करने का दावा किया साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले किसानो का कर्ज मांफी पर ही हस्ताक्षर होने का दावा किया इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगारो को नौकरी दिलाने के साथ जिन्हे नौकरी नही मिलेगी उन्हे 2 हजार रुपए की सहायता राशि देने के साथ कई मुद्दो का प्रमुखता से पालन करने की बात कही।
उन्होंने कहा 15 साल से भाजपा के रमन सिह के कंघे मे प्रदेश का बाग डोर है और रमन सिंह बुढे होने के साथ थक गए है इसलिए इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस की नई जोडी को प्रदेश का कमान सौपने को तैयार है। टीएस सिंहदेव ने मिडिया से चर्चा करते हुए बसपा सुप्रीमो पर तंज कसा और मायावती को पहले यूपी सम्हालने की सलाह दी।