Loading...
अभी-अभी:

कुछ ऐसी है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जानिए, फिल्मी सितारों का रिव्यू

image

Mar 10, 2017

देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने फैन्स से मिल चुके बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया अब अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। करन जौहर द्वारा प्रड्यूस की जा रही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' शुरुआत से ही चर्चा में हैं, जब इस फिल्म से आलिया भट्ट और वरुण धवन का नाम जोड़ा गया। इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया और वरुण की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब देखना यह है कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' लोगों को कितनी पसंद आती है। आइए, जानें इस फिल्म को लेकर फिल्मी सितारों तक की कैसी है प्रतिक्रिया।रितिक रोशन ने करन जौहर, वरुण और आलिया को विश करते हुए कहा है, 'डियर करन, वरुण और आलिया, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए आप सबको गुड लक। यह फिल्म ऑलरेडी सुपरहिट है। देखिए और इंजॉय कीजिए।' कुणाल कोहली ने लिखा, 'करन जौहर, आलिया, वरुण... बद्रीनाथ की दुल्हनिया ब्लॉकबस्टर फिल्म है। वरुण ने बेहतरीन काम किया है। क्या शानदार ऐक्टर बन चुके हैं वह। उनसे काफी इम्प्रेस हूं। गर्व महसूस कर रहा हूं।'