Loading...
अभी-अभी:

फोर्ब्स एशिया की सूची में शामिल हुई अनुष्का शर्मा

image

Mar 28, 2018

फोर्ब्स एशिया 30 अंडर 30 की इस साल की सूची की विभिन्न श्रेणियों में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सहित 65 भारतीयों को युवाओं का स्थान मिल गया है। वार्षिक 30 अंडर 30 एशिया सूची में तीसरे संस्करण में 10 श्रेणियों में 300 युवाओं को शामिल किया गया है जो अपने क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से नई प्रतिमान गढ़ रहे हैं।

इस सूची में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों का प्रतिनिधित्व है। सूची में अज़रबैजान और उत्तर कोरिया की युवाओं को पहली बार जगह बनाने में सक्षम हैं। साल 2007 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने वाला 29 साल की अनुष्का ने 2008 में रब ने बनाया द जोड़ी से अपनी अभिनय करियर की शुरुआत की है। इसके बाद अनुष्का ने एक के बाद एक अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में सफलतम अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित  किया हैं। 

बताते चले कि साल 2017 के अंत में अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की हैं। इनकी शादी ने साल की सबसे ब़डी शादी का दर्जा हासिल किया हैं। बताते चले कि फिलहाल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वे बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म सुई धागा में वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली हैं।