Apr 29, 2020
मुंबई: बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को गुरुवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय में कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि वो गया, ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दे ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
ऋषि कपूर का करीब एक साल तक न्यूयार्क में इलाज चला
साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी। ऋषि कपूर का करीब एक साल तक न्यूयार्क में इलाज चला। इसके बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत वापस आए थे। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था और बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।