Loading...
अभी-अभी:

बेहद 2 जल्द हो सक​ता है बंद, शो की टीआरपी में आई गिरावट

image

Feb 28, 2020

इन दिनों टीवी के जाने माने सीरियल बेहद 2 में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। वहीं माया और एमजे की दुश्मनी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है कि, कहानी में अब इन दोनों तरफ से वार होने लगे हैं। इसके साथ ही कहानी में हो चुके बड़े उलटफेर के बाद भी दर्शकों को माया का ये बदला पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि, बीते कुछ समय में शो की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही यही वजह है कि, मेकर्स ने इस शो को बंद करने का मन बना लिया है।

बेहद 2 का आखिरी एपिसोड ऑनएयर 
इसके अलावा सीरियल बेहद 2 जल्द ही बंद होने जा रहा है। वहीं ताजा मिल रही जानकारी की माने तो 13 मार्च को बेहद 2 का आखिरी एपिसोड ऑनएयर किया जा सकता है। ऐसे में टीवी से बेहद 2 का पत्ता साफ हो सकता है। वहीं मेकर्स के इस बड़े फैसले की वजह शो की घटती लोकप्रियता है। ऐसा माना तो यह भी जा रहा है कि, शो में जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग की जोड़ी भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।

जेनिफर विंगेट के इस शो ने मचाई धूम
वहीं माया का गुस्सा और बदला भी लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाया है। जबकि, बीते सीजन में जेनिफर विंगेट के इस शो ने धूम मचा दी थी। इस अपार सफलता को देखने के बाद ही तो बेहद 2  टीवी पर दोबारा दस्तक दे सका था। इसके अलावा बेहद 2  बंद होने की खबर सुनकर जेनिफर विंगेट के फैंस को निराशा तो जरुर होगी। वैसे इस खबर पर तो जेनिफर विंगेट ने भी अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही ऐसे में आप बेहद 2  की माया को डिजिटल प्लेटफार्म पर ही देख पाएंगे।