Jul 7, 2017
सतना : सरकार अंधविश्वास के खिलाफ करोड़ो खर्च कर जागरूकता अभियान चला कर टोना टोटका पर पाबंदी लगा रही हैं। पर सतना महापौर इन्ही टोना टोटके पर भरोसा जता कर नगर निगम में पूजा हवन का कार्यक्रम रखा गया हैं। पांच पुरोहितों को बुलाकर बकायदा पूजा अर्चना कर ग्यारह किलो हवन सामग्री का हवन किया। सतना महापौर ममता पांडेय और नगर निगम के प्रभारी आयुक्त आरपी डेहरिया सहित इसमें कई कर्मचारी और पार्षद भी शामिल हुये। निगम कमिश्नर और महापौर ने पूजा पाठ की और हवन किया। महापौर सतना के स्मार्ट सिटी बनने की घोषणा के बाद से ही निगम में नजर लगने की बात कह कर सबको चौका दिया था और पूजा पाठ कर नींबू मिर्च लगाने की घोषणा की थी। शनिवार सुबह से ही चुपचाप ये कार्यक्रम रखा गया। महापौर की माने तो सतना नगर निगम में सुख शांति के लिये पूजा पाठ की जा रही हैं। जब से सतना को स्मार्ट सिटी बनने की घोषणा हुई, तब से नगर निगम को नजर लग गयी हैं। आये दिन विवाद हो रहा हैं, तो कोई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हो रहा हैं। महापौर ने निगम में लगी नजर को हटाने के लिये वृहद गायत्री मंत्र का जाप कराने और निगम कार्यालय की गेट पर नींबू और मिर्च लटकाने की घोषणा भी की। संवैधानिक पद पर आसीन ममता पांडेय का ये बयान न केवल अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहा बल्कि सरकार की मंशा के खिलाफ भी हैं।








