Jul 14, 2017
भोपाल : अरेरा कालोनी में करीब दो माह पूर्व सायबर पुलिस ने आनलाइन सेक्स रैकेट चलते पकड़ा था। 4 युवतियों सहित 9 लोगो को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सरगना सुभाष उर्फ वीर दिवेदी मौके से फरार हो गया था। सुभाष उर्फ पर सायबर पुलिस ने 5 हजार का ईनाम घोषित किया था। सायबर पुलिस ने मंगलवारा थाने के सहयोग से सुभाष उर्फ को आज गिरफ्तार किया हैं। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने अश्लील बेवसाईट दिल्ली से बनवाई थी। युवतियों की सुन्दर तस्वीर इस पर डालता था। वेबसाईट के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर लडकियां उपलब्ध कराते थे। अरेरा कालोनी में आनलाईन सैक्स रैकेट संचालित करने वाली सरगना को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी। आनलाईन सैक्स रैकेट में युवतियों कहां से लाई जाती और उसके साथ कितने साथी हैं।








