Loading...
अभी-अभी:

कैलाश विजयवर्गीय ने किया हरियाणा में सरकार बनाने का दावा, बोले- 'निर्दलीय भी हमारे साथ'

image

Oct 24, 2019

विकास सिंह सोलंकी : देश के महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश के झाबुआ में उप चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। हरियाणा में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी शिवसेना के सहारे भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। मध्य प्रदेश के झाबुआ में भी भाजपा ने लगभग हार मान ली है। ऐसे में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में अछी सफलता मिली है ! हरियाणा में सरकार बनाएँगे। हमारे साथ कई निर्दलीय विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि हिरयाणा में हम शाम तक सरकार बनाने में कामयाब होंगे। चुनाव मैनेजमेंट उन्होंने कहा कि कई जगह हमारा मैनेजमेंट कमज़ोर रहा। हम लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने में पीछे रहे। हालांकि, मनोहर लाल खट्टर ने ईमानदारी से काम किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के झाबुआ में उप चुनाव पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है यहां जीत के लिए सरकान ने सारे हथकंडे अपनाए। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनाने के बाद किसानों के पास पैसा नही पहुंचा। वहीं, सरकार पूरी फेल है। पावर कट पूरे प्रदेश में हो रहा है। लोगो के जनरेटर वापस बहार निकल आये हैं।