Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर: कमलनाथ सरकार द्वारा निरंतर कर्ज लेना उठा रहा सवाल, भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया बयान

image

Jan 1, 2020

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा निरंतर कर्ज लेने पर भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह का बयान प्रकाश में आया है। राकेश सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार कर्ज का सदुपयोग नहीं कर पा रही है। जबकि, कर्ज लेकर भाजपा ने राज्य का विकास किया था। इसके उलट कमलनाथ सरकार ऐसा नहीं कर पा रही है। राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार के केंद्र द्वारा कम राशि दिए जाने के इल्जाम पर भी तंज कसते हुए कहा कि सीएम कमलनाथ बताएं कि क्या केंद्र के भरोसे लोगों से वादे किए थे।

पैसा देने के बाद भी राज्य सरकार ने सूबे के सबसे बड़े फ्लाईओवर है अधूरा

उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि प्रदेश के भीतर किसी भी वर्ग से किया हुआ वादा राज्य सरकार निभा नहीं पाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो सो रहा था। भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने राज्य के मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के सभी मंत्री पढ़-लिखकर बोलें। बगैर ज्ञान के सब अधूरा होता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री कहते हैं कि CRF फंड से पैसा वक़्त पर नहीं मिलता है। जबकि, वास्तविकता यह है कि CRF फंड से पैसा देने के बाद भी राज्य सरकार ने सूबे के सबसे बड़े फ्लाईओवर को अभी तक नहीं बनाया है।