Loading...
अभी-अभी:

बदनावर में धूमधाम से निकाली गई 551 फीट लंबी चुनरी कलश यात्रा

image

Oct 15, 2018

मनोज सोलंकी : फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 551 फीट लंबी चुनरी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से शुरू हुई व नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री एकवीरा देवी मंदिर पहुंची। जहां माता को चुनरी ओढाई गई। आयोजन का यह तीसरा साल था। 
  
बदनावर मे धूमधाम से निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

चल समारोह के आगे बैंडबाजे, ढोल ताशे चल रहे थे।  इनके पीछे श्री कृष्ण गु्रप व गणेशा टेलेंटेड गरबा गु्रप के बालक बालिकाएं गरबा खेलते हुए चले। नासीक के ढोल व ताशो के साथ निकली यात्रा मे जमकर उत्साह देखा गया।  महिलाएं चुनरी उठाकर गीत भजनो पर थिरकते हुए चली। पीछे रथ मे माता की मूिर्त विराजित थी। फ्रेंडस गु्प के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, यात्रा सहसंयोजक अश्विन पाटीदार व दीपक श्रीवास्तव का शहर मे कई स्थानो पर साफा बांधकर स्वागत किया गया। वही यात्रा मे शामिल श्रद्वालुओ का भी कई संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया। 

एकवीरा मंदिर पहुंचकर देवी को ओढाई 551 फीट लंबी चुनरी, फरियाली खिचडी भी बांटी गई

यात्रा नगर भ्रमण के बाद भुवानीखेडा रोड पर स्थित देवी एकवीरा मंदिर पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से चुनरी की पूजा की गई। बाद मे हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव (छूटट बना), नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, यात्रा संयोजक कैलाश गुप्ता, सहसंयोजक अश्विन पाटीदार व दीपक श्रीवास्तव ने चुनरी ओढाई। बाद मे महाआरती हुई तथा प्रसाद स्वरूप फरियाली खिचडी भी बांटी गई।