Loading...
अभी-अभी:

परासियाः शहर सरकार आपके द्वार अभियान, नगरपालिका कर्मचारियों की वार्डो में शिविर लगाकर घर-घर दस्तक

image

Oct 19, 2019

अनिल डेहरिया - प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार की सरल नीति से शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की समस्या निराकरण के लिए अब नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगरपालिका कर्मचारी वार्डो में शिविर आयोजित कर घर-घर पहुँचकर समस्याओं का निराकर और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। ये सम्भव हो सका है शहर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत कार्यक्रम के अंतर्गत।

राज्य एवं केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं की अभियान में दे रहे जानकारी

शहर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत राज्य शासन द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिये डोर टू डोर अभियान चलाकर नगर पालिका प्रशासन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। साथ ही मोबाईल ऐप डाउनलोड कर नागरिकों को ई-नगरपालिका के माध्यम से डिजिटल इंडिया,  स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जगरूक कर रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन की सभी जनकल्याण योजनाओं से अवगत करा रहा है। इसी अभियान में केंद्र सरकार द्वारा अंगीकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत लाभान्वित हुये हितग्राहियों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आयोग, प्रधानमंत्री उज्ज्वला सहित प्रधानमंत्री उजाला योजना से अवगत कराते हुए 02 अक्टूम्बर से 10 दिसम्बर तक जागरूक एवं लाभान्वित करने हेतु समग्र अभियान चलाया जा रहा है।