Loading...
अभी-अभी:

झाबुआः अचानक ठंड बढ़ने से जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी

image

Jan 2, 2020

मनीष गिरधानी - पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के अलग अलग जिले में बढ़ रही ठंड का प्रभाव अब झाबुआ में दिख रहा है। सुबह से ही जिले में ठंड का जबरदस्त प्रभाव दिख रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही हल्की बारिश के साथ घने हुए कोहरे ने आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। सुबह 9 बजे तक भी लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाए। मौसम को देखते हुए लोग सड़कों पर कम ही दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी चलाने में भी लोगों को खासी परेशानी आ रही है। जिले के एक मात्र रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे के बीच लोगों को परेशानी आ रही हैl

जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का कर रहे प्रयास

अचानक बढ़ रही ठंड को लेकर झाबुआ के ग्रामीण अंचलों में किसान फसलों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। अपनी फसलों को ठंड से बचाने के लिये किसान भरसक प्रयास कर रहे हैं। किसानों के अनुसार इस तरह की ठंड से फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को इस ठंड में खासी परेशानी भी हो रही है। जगह-जगह लोग आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैँ।