Loading...
अभी-अभी:

चित्रकूटः प्रियंका गांधी वाड्रा खोह  में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची  

image

Apr 29, 2019

रामनरेश श्रीवास्तव- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल बांदा-चित्रकूट लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दस्यु ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल के पक्ष में वोट मांगने चित्रकूट पहुंची। इसके पूर्व प्रियंका ने धर्मनगरी  चित्रकूट स्थित भगवान कामतानाथ के दर्शन एवं पूजन किया। तत्पश्चात वे जिला मुख्यालय चित्रकूट के खोह  में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची। आपको बता दें कि बांदा चित्रकूट लोकसभा में 6 मई को मतदान है। जहां सियासी पारा सरगर्मियों में है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बेड़ी पुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे

आज ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी चित्रकूट के बेड़ी पुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आर के सिंह पटेल के पक्ष में वोट मांगे। इन दोनों राष्ट्रीय नेताओं का चित्रकूट आना बहुत ही अहम माना जा रहा है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा आए दिनों चित्रकूट में हो रहा है। जबकि चुनाव के महेश 6 दिन ही शेष बचे हैं। जहां दोनों पार्टी के नेता कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूबियों  का गुणगान किया तो वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि चित्रकूट की उपेक्षा हुई है। बुंदेलखंड की उपेक्षा हुई है, सरकार ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सरकार बनी तो बुंदेलखंड का चौमुखी विकास होगा।