Loading...
अभी-अभी:

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, हड़ताल से मरीज थे परेशान

image

May 22, 2018

आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल खत्म हो गई है स्वास्थ्य विभाग ने सीएमएचओ और नोडल अधिकारी ने उनसे मिलकर मांगे मानने का आश्वासन दिया। एंबुलेंस हड़ताल से रविवार को मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 108 की हड़ताल के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का वेतन कटने, कर्मचारियों को होल्ड पर रखने और प्रताड़ित करने जैसी अन्य समस्याओं को लेकर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा शनिवार रात से यह हड़ताल की जा रही थी। संपूर्ण प्रदेश में 600 से अधिक 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में शामिल है। इंदौर में शनिवार रात 12 बजे से ही सभी 108 एम्बुलेंस को जिला अस्पताल के परिसर में खड़ा कर दिया गया था।