Loading...
अभी-अभी:

उज्जैनः शनिचरी अमावस्या नहान के लिए शिप्रा के तट पर उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

image

Sep 27, 2019

अनिल बैरागी - शनिचरी अमावस्या पर शिप्रा के तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। जहां उज्जैन स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर शिप्रा के जल से नहान किया। हालांकि इस बार शिप्रा नदी का जल स्तर अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को घाटों पर नहीं जाने दिया गया। इसके एवज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी के शावर लगा कर स्नान करवाया गया।

बढ़े हुये जलस्तर के कारण घाटों पर स्नान हेतु प्रवेश पर रोक लगा दी

आपको बता दें कि शिप्रा नदी के तट पर शनिचरी अमावस महापर्व पर दूर-दूर से लाखों श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहता है। वहीं प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर है जिसके चलते कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर  त्रिवेणी, रामघाट सिद्धवट एवं अन्य घाटों पर स्नान हेतु प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था स्वरूप फव्वारे आदि का इंतजाम कर श्रद्धालुओं के स्नान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। घाट पर स्नान हेतु प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अलावा विधिवत पूजन दर्शन करने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।