Loading...
अभी-अभी:

मन्दसौरः जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कमलनाथ को बताया एक्सीडेंटल सीएम

image

Apr 29, 2019

बलवन्त भट्ट- लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कल अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा कराया। नामांकन से पूर्व भाजपा ने मन्दसौर के गांधी चौराहे पर जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और जमकर निशाना साधा। वहीं राहुल गांधी पर भी तंज कसने से नहीं चूके। झा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक्सीडेंटल सीएम बताते हुए कहा कि जैसे मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल पीएम बन गए थे, वैसे ही कमलनाथ एक्सीडेंटल सीएम बन गए हैं। 

दिग्विजय सिंह टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं

लोकसभा चुनाव बाद प्रदेश में सरकार बनाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि हम इसी बात में विश्वास नहीं रखते, लेकिन अगर कोई उठकर हमारे साथ आ जाए, तो हम क्या कर सकते हैं। कन्हैया कुमार का प्रदेश में आना जाहिर करता है कि दिग्विजय सिंह टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं। प्रभात झा ने कहा कि आपने तो अटैची में पैसा जमा कर लिया था। दो दिन पहले छापा पड़ता था। ज्यादा मिलता, लेकिन 21 सीटों पर जिन प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, उन्हें पैसा पहुंचा दिया गया था।  प्रभात झा ने कहा कि हम नकुलनाथ के सामने हाथ फैलाने नहीं गए थे। 

नामांकन रेली मे पुर्व  केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटीया सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि मोजुद रहे। शहर के गांधी चौराहे पर सभा के बाद भाजपामय रैली पूरे शहर में  निकली। भाजपा प्रत्याशी ने शहर में भ्रमण कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। भाजपा की इस चुनावी रैली ढोल-ढमाकों के साथ-साथ, गीत संगीत के कलाकारों की धूम रही, जो कि मोदी गीत गाते नजर आऐ।