Loading...
अभी-अभी:

महूः घर के अंदर मिली महिला की रक्तरंजिश लाश, पुलिस जता रही हत्या की आशंका

image

May 8, 2019

गौरव कंछल- महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बडिजाम स्थित ग्राम बुरालीया में एक घर के अंदर महिला की रक्तरंजिश लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़गोंदा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुरालीया में एक महिला की रक्तरंजित लाश मिली। महिला की लाश की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। बड़गोंदा पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्य भारत अस्पताल पहुंचा गया।  महिला की पहचान रेखा पति दीपक के रूप में हुई। गांव वालों के अनुसार पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था और दोनों शराब पीकर रोज झगड़ा किया करते थे।

महिला के शरीर पर चोट के निशान

आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की होगी। घटना के बाद से ही पति फरार है। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं, हाथ और पैर में भी फेक्चर है लेकिन अभी महिला के शरीर पर ऊपरी तौर पर ऐसी कोई चोट नहीं है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। अब पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।