Loading...
अभी-अभी:

गाय ने दिया एक साथ तीन बछड़ों को जन्म, लोगों ने बताया चमत्कार

image

Mar 4, 2018

शिवपुरी। जिले की करैरा तहसील के गांव में गाय ने एक साथ तीन बछङों को जन्म दिया है। इस खबर के गांव में फैलते ही लोगों का हुजूम लग गया। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।

दरअसल जिले की करैरा तहसील अंतर्गत आदर्श ग्राम सिरसौद से 5 किलो मीटर दूर स्थित मामौनीकला ग्राम निवासी विजय सिंह लोधी के घर सुबह 5 बजे एक गाय ने एक साथ तीन बछङो को जन्म दिया है। यह जानकारी जब गांव व आसपास के क्षेत्र मे लगी तो लोग बछड़ों और गाय को देखने के लिए आने लगे। वहीं लोगों का कहना है कि यह तो चमत्कार है, ऐसा क्षेत्र में हमने पहली बार देखा है।

खबर फैलते ही जमा होने लगे लोग...

वहीं विजय लोधी की पत्नि मिथलेश ने बताया कि जब वह सुबह पांच बजे गायों व भैसों को चारा पानी देने के लिए गयी तो उसने देखा कि गाय ने तीन बछङों को एक साथ जन्म दिया है। यह देखकर वह आश्चर्यचकित हो गई। तुरंत घर पहुंचकर उसने अपने पति को जानकारी दी। धीरे धीरे तीन बछङों के जन्म होने की खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों का हुजूम यह देखने उमङने लगा।

वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि सब चमत्कार लग रहा है, कि गाय ने तीन बछङों को एक साथ जन्म दिया। गाय मालिक ने तीनों बछङों का एक जैसा नाम रखने का फैसला किया है, पूरे क्षेत्र में लोग इसे चमत्कार ही मान रहे है।