Loading...
अभी-अभी:

अशोक नगरः कावड़ यात्रा में लहराया तिरंगा, बम भोले के साथ गूंजे भारत माता के जयकारे

image

Aug 13, 2019

राजेश दुबे- नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मातोश्री कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने 10 किलोमीटर दूर तुमेंन ग्राम की त्रिवेनी नदी से जल भरकर हजारेश्वर मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मातोश्री कावड़ यात्रा के संयोजक बबलू यादव ने बताया कि साल में एक बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर भर के और गांव-गांव के लोगों को कावड़ यात्रा के लिए आमंत्रित किया जाता है तथा 1 माह तक काबड़ों को तैयार किया जाता है। सावन के अंतिम सोमवार को यह कावड़ यात्रा निकाली जाती है।

हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में डूबा

कावड़ यात्रा में इस बार देश भक्ति का रंग चढ़ा दिखाई दे रहा था। केसरिया रंग में सजे कावड़िया के हर तरफ तिरंगा लहरा रहा था। वहीं कांवड़िए हाथ में तिरंगा झंडा थामे हुए थे। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा में भारत माता की जय के उद्घोष भी खूब लगाए जा रहे थे। सावन का महीना हिंदू धर्म के अनुसार बेहद ही पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन के माह में चारों तरफ सिर्फ हरियाली और भोलेनाथ की भक्ति बेहद ही अद्भुत माहौल होता है। हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ दिखाई देता है।