Loading...
अभी-अभी:

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

image

Aug 2, 2018

नगर के मेला ग्राउंड इलाके में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला ग्राउंड इलाके में स्थित सूरज विहार स्कूल के पास रहने वाली महिला ने घर के कमरे में छत के लोहे के कड़े में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नही था। महिला यहाँ 15 दिन से मायके में ही रह रही थी कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। बाद में जब मृतक महिला की माँ घर आई तो दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। किन्तु दरवाजा अंदर से नही खुला। बाद में आसपास के रहवासियों को बुलाकर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया। कमरे में महिला फ़ांसी पर लटकी हुई पाई गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व लाश को नीचे उतारा।

आत्महत्या के पूर्व महिला ने सोसाइट नोट भी लिखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है फिलहाल सोसाइट नोट में क्या लिखा अभी पता नही चल पाया है। महिला का नाम एकता गोस्वामी बताया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल आत्महत्या करने कारणों का पता नही चला है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।