Loading...
अभी-अभी:

अबकी बार, नक्सलवाद मुक्त बस्तर! CM साय ने दिया 2026 का मास्टर स्ट्रोक

image

Dec 5, 2025

अबकी बार, नक्सलवाद मुक्त बस्तर! CM साय ने दिया 2026 का मास्टर स्ट्रोक       

ग्वालियर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को ग्वालियर में ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे CM साय ने भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर गर्व जताते हुए कहा कि पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ ने जो प्रगति की है, उसे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

नक्सलवाद पर निर्णायक वार

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास की सबसे बड़ी बाधा था। हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और केंद्र-राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से अब नक्सलवाद दम तोड़ रहा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह संकल्प तेजी से पूरा होता दिख रहा है।

बस्तर बनेगा विकास का नया केंद्र

विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए CM साय ने जोश भरे लहजे में कहा, “जो बस्तर दशकों से विकास की मुख्यधारा से कटा रहा, वहां अब विकास की गंगा निर्बाध बहने वाली है। आने वाला समय बस्तर का होगा।” उनका यह बयान वहां के लोगों में नई उम्मीद जगा रहा है।

विवादों पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब

गाइडलाइन रेट बढ़ोतरी के सवाल पर मुस्कुराते हुए CM ने कहा, “बस माहौल बनाया जा रहा है, कोई बड़ी बात नहीं। थोड़ा-बहुत होगा भी तो जल्द ही समाधान हो जाएगा।” वहीं राम वन गमन पथ पर राम मूर्ति विवाद पर बोले, “लग जाएगा… संस्कृति मंत्री जी ने साफ कर दिया है।”

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उनके साथ थे। CM साय का यह बयान छत्तीसगढ़ की जनता में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

Report By:
Monika