Loading...
अभी-अभी:

सीएम हाउस में होली पर्व की धूम, देशवासियों सहित विपक्ष को दी शुभकामनाएं

image

Mar 2, 2018

भोपाल। आज जहां पूरे देश प्रदेश में होली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सीएम हाउस में होली का पर्व मनाया और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान और साधना सिंह के साथ साथ पीड्ब्लू मंत्री रामपाल सिंह , जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम हाउस में होली मनाई।

जबलपुर से आए कलाकार...

होली के मौके पर सीएम हाउस में बृज की झलक देखने को मिल रही थी। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह लोगों के साथ होली मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर जबलपुर से आए कलाकार राधा कृष्ण के रूप में बृज की तर्ज पर होली खेल रहे थे।

आज के दिन भूलें सारे गिले शिकवेः सीएम

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी होली को धूम धाम से मनाते हुए फगुआ के रंग में रंगते हुए खूब होली खेली और फगुआ गाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वराज एक्सप्रेस के माध्यम से सारे देश प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुये विपक्ष को भी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। और कहा  है कि आज के दिन सारे गिले शिकवे भूल कर होली का पर्व मनाएं।