Loading...
अभी-अभी:

कमलनाथ सरकार के मंत्री का बयान कहा, बीजेपी नेता बाढ़ पीडितों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं...

image

Sep 16, 2019

विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है, तो वहीं सेना की मदद से बाढ़ पीडितों को रेस्क्यू किया जा रहा है। इस बीच शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान से कमलनाथ सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव दुखी है। वह कह रहे है, ये दुख की घड़ी है। लेकिन बीजेपी के नेता बाढ़ पीडितों के नाम पर राजनीति कर रहे है।

सचिन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों को लिए कमलनाथ सरकार हर मदद संभव कर रही है। साथ ही राहत और बचाव के काम भी जारी है, इस बीच हमने केंद्र सरकार से बाढ़ राहत के लिए 10 हज़ार करोड़ की मांग की है, उम्मीद है केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के बाढ़ पीडितों का दुख समझेगीं और हमारे साथ खड़ी होगी। क्योंकि पूरे प्रदेश में 15 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गयी है। दरअसल मध्य प्रदेश के 15 से 20 जिले बाढ़ प्रभावित है, जिसमें फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। आपको बता दें कि प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे।