Loading...
अभी-अभी:

माँ पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

image

Nov 7, 2016

भोपाल। मप्र के पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे रविवार को दतिया पहुंचे। यहां पर भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री ने मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन किए और पूजा, अर्चना की।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जनसम्पर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगुवानी की। कार्यकर्ताओं ने उत्साह से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री झाँसी के लिए रवाना हुए।