Loading...
अभी-अभी:

धान खरीदी केंद्र में धान का उठाव नहीं होने से बढ़ी परेशानी

image

Jan 20, 2018

खम्हार धान खरीदी केंद्र में सहीं समय पर धान का उठाव नही हो पाने से धान को लेकर केंद्र में भारी समस्या सामने आ गई है केंद्र में बोरियो की छल्ली पहाड़ जैसे हो गई है। ऐसे में यहाँ काम करने वाले मजदूरों की जान पे बन आई है। कभी भी बड़े हादसे हो सकते है, उठाव न हो पाने की स्थिति में चारो तरफ धान की बोरियों का पहाड़ स बन गया है। जिसमें काम करते वक्त बोरी सरकने का डर बना हुआ है। बड़ा हादसा होने की सम्भावना बनी है। और अगर ऐसे में बारिश हो गई तो काफी मात्रा में धान का नुकसान भी हो सकता है धान का खुले में ज्यादा दिनों तक पड़े रहने से सूखती का नुकसानी प्रबंधक को झेलना पड़ सकता है। वैसे भी खम्हार धान खरीदी केंद्र में जगह की कमी है। यहाँ धान रखाव की मात्र 4 क्विंटल है जो बढ़कर अभी वर्तमान में 22 क्विंटल पहुँच गया है जो बड़ी परेशानी का शबब बन गया है धान उठाव का ठेका पद्धति से हो रहा है। और ठेकेदार धान के उठाव में भारी मनमानी कर रहे है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र के प्रबंधको को भुगतना पड़ रहा है अगर यही रवैया रहा तो केंद्र में काम कर रहे मजदूर से लेकर प्रबंधक और शासन तक को भारी नुकसानी का सामना करना पड़ सकता है।