Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले प्रिया दत्त ने लड़ने से किया इंकार

image

Jan 7, 2019

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्‍त आगामी लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी उन्होंने मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है प्रिया दत्त ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को एक मेल भेजकर कहा है कि वे लोकसभा चुनाव में नहीं उतर रही हैं प्रिया के मना करने के बाद अब इस सीट से किसी नए प्रत्याशी को उतारने के लिए नाम पर पार्टी विचार कर रही है सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस किसी फिल्‍मी सितारे को इस सीट से टिकट दे सकती है इसमें नगमा, राज बब्‍बर सहित अन्य के नाम सबसे आगे है।

दो बार सांसद पद पर रह चुकीं प्रिया दत्त

बता दें की कुछ निजी कारणों और पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को देखते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है हालांकि प्रिया दत्त किसी अन्य सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी यह भी निर्धारित नहीं है सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक होने वाली है जिसमें लोकसभा सीटों पर विचार होने वाले हैं। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

महाराष्ट्र में कुल लोकसभा की 48 सीटें

दो दिन पूर्व एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने दोनों पार्टियों के बीच चुनावी गठजोड़ होने की जानकारी दी थी इसके अंतर्गत दोनों पार्टियां 20-20 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली हैं जबकि बाकी की 8 सीटें अन्य सहयोगी के लिए छोड़ दी जाएंगी। महाराष्ट्र में कुल लोकसभा की 48 सीटें हैं यूपी की 80 सीटों के बाद महाराष्ट्र सीटों के लिहाज से देश का यह दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।