Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली अग्निकांड : मलबे के अंदर फंसे कई लोग, सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

image

Jan 2, 2020

दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया जिससे इमारत ढह गई। हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया और कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। कई लोग मलबे के अंदर फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं। दमकलकर्मी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थना कर रहा हूं कि मलबे में फंसे लोग सुरक्षित हों।