Loading...
अभी-अभी:

गांगुली का आज 45वां जन्मदिन

image

Jul 8, 2017

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सफल कप्‍तानों में शामिल सौरव गांगुली आज अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। प्रिंस ऑफ कोलकाता और बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड आज भी दर्ज हैं, जिसे अब तक कोई खिलाड़ी छू नहीं पाया है। गांगुली ने टीम इंडिया को उस समय संभाला था जब फिक्सिंग की आग से टीम का एक-एक खिलाड़ी जल रहा था। लेकिन दादा ने अपनी तेज से आग को न केवल बुझाया बल्कि टीम इंडिया को नयी बुलंदियों में भी पहुंचा दिया। सौरव गांगुली क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नाम है जिसकी उपलब्धियों को छोटे जगह पर समेटना मुश्किल है। भारतीय क्रिकेट के लिए जुलाई महीना का दो दिन बेहद खास है। 7 जुलाई को 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है,  तो वहीं, 8 तारीख को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का बर्थडे है। गांगुली ने 11 जनवरी 1992 को ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 1996 के इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने के साथ ही वह सुर्खियों में आ गए थे।