Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर-डीएम ने किया शू सैनिटाइजर की स्थापना

image

Apr 29, 2020

अयोध्या: कोरोना वायरस ने निपटने को लेकर उत्तर प्रदेश का अयोध्या जिला प्रशासन ताबड़तोड़ एक्शन में लगा है। लॉकडाउन का पालन, संदिग्धों की जांच, पुलिस की मुस्तैदी और जगह-जगह सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गयी है। इसी कड़ी में बुधवार को अयोध्या नगर निगम में स्थापित शू सैनेटाइज की व्यवस्था की कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ड्रेस चेंज करने वाले रूम के द्वार पर शु-सैनिटाइजर की स्थापना की गई है। यह एक नई व अच्छी पहल है। यह अपने आप में एक नवाचार एवं अनोखी व्यवस्था है।

जूतों की सोल पर भी वायरस का खतरा

अब तक बाहर से आने पर कर्मचारी या अन्य लोग हाथों को साबुन से धोते या सैनीटाइज करते थे लेकिन जूतों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था कही नहीं हुई है। जबकि जूतों की सोल पर भी वायरस लगे होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसे में नगर निगम अयोध्या ने कार्यालय प्रवेश द्वार पर जमीन पर एक पक्का चेंबर बनाकर उसमें फॉम को रख कर सोडियम हाइपो क्लोराइड को डाला। जिस पर कोई भी व्यक्ति 20 से 30 सेकंड तक खड़ा होने पर जूते की शोल में लगे हुए वायरस को खत्म कर सकता है। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ला के इस नवाचार की सराहना की। इस बारे में नगर आयुक्त ने बताया कि इसे बनाने में बहुत ही कम लागत (700-800 रुपये) आती है। उन्होंने कहा कि अभी इस शू-सैनिटाइजर की स्थापना नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व सफाई कर्मचारियों के चेंजिंग रूम के डोर पर की गई है।