Loading...
अभी-अभी:

उत्तराखंड सरकार ने दिये किताबों की दुकानों को खोलने के आदेश

image

Apr 24, 2020

देहरादून: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का शिक्षा व्यवस्था पर खासा असर पड़ा है। छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने के लिए किताबों की दुकानों को खोलने के आदेश दिए हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 निजी स्कूलों को नोटिस जारी

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने 6 सूत्री आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, किताबों की दुकानें खोली जा सकती है। किन्तु इसके लिए उन्हें लॉकडाउन के नियम सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा। शिक्षा के नए सत्र के लिए छात्र-छात्राएं खरीद किताबें सकते हैं। किताबों की होम डिलीवरी का इंतज़ाम भी किया जाएगा। इस फैसले से सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। राज्य में लगभग 22 लाख छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में लगातार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों स्टाफ को मार्च महीने की पूरी तनख्वाह न देने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजधानी के 11 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है।