Loading...

टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में हिन्दी बोलती नजर आएंगी प्रियंका

image

Nov 7, 2016

आने वाली फिल्म 'बेवॉच', टीवी सीरीज 'क्वांटिको' और मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' की सफलता के साथ प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रियंका के चाहने वालों को इस एक्ट्रेस से बस एक ही शिकायत थी कि वो जब से क्वांटिको में एलेक्स पैरिश का रोल निभा रही हैं तब से उनका एक्सेंट कुछ बदला हुआ सा लगने लगा है। फैन्स को उनका ये नया एक्सेंट कुछ खास पसंद नहीं आ रहा।

इसलिए प्रियंका ने अपने फैन्स के लिए क्वांटिको से एक नया वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में प्रियंका हिन्दी में बात करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्वांटिको के शूट के दौरान हिन्दी में डायलॉग बोलकर बहुत मजा आया है'। वीडियो में प्रियंका शो के किसी दूसरे कैरेक्टर से हिन्दी में बात कर रही हैं। जाहिर है हिन्दी प्रियंका की मातृ भाषा है इसलिए वो बेहतर हिन्दी बोल पा रही हैं। अह देखना ये है कि ये महिला कौन है जो प्रियंका की मदद करती है। इसके जवाब के लिए आपको इंतजार करना होगा क्वांटिको के अगले एपिसोड का।