Jul 22, 2017
रायपुर : प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम राज्यपाल से शिकायत करने राजभवन पहुंची। मामला छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर बीपी कश्यप से जुड़ा हैं। फूलोदेवी नेताम ने प्रोफेसर कश्यप को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की हैं।
नेताम ने कहा कि जो प्रोफेसर लड़कियों से छेड़छाड़ करता वो उसे तत्काल उसके पद से हटाया जाए। गौरतलब हैं कि डिग्री गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर बीपी कश्यप पर वहां की छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसके बाद छात्र संगठनों ने प्रोफेसर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।
मामला तुल पकड़ने के बाद प्रोफेसर का तबादला डिग्री गर्ल्स कॉलेज से छत्तीसगढ़ कॉलेज कर दिया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ कॉलेज में भी आरोपी प्रोफेसर का जमकर विरोध शुरू हो गया। अब महिला कांग्रेस ने प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की हैं।








