Jul 4, 2017
बिलासपुर : सोशल मिडिया में तेजी से एक शादी का निमंत्रण पत्र वायरल हो रहा हैं। जिसमें लिखा हैं कि छत्तीसगढ़ विरोधी ताकतों के असीम कृपा से 4 जुलाई को नेहरू चौक में भाजपा संग कांग्रेस का अशुभ विवाह होने जा रहा हैं। भाजपा और कांग्रेस पोलावरम, आउटसोर्सिंग, महानदी, समर्थन मूल्य, शराबबंदी सहित तमाम मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक दोनों राष्ट्रीय दलों में जमकर प्रेम प्रसंग देखने को मिला हैं। दोनो एक गठबंधन में बांधने जा रहे हैं। जिसमें दर्शनाभिलाषी भाजपा को और विनीत कांग्रस को बनाया गया हैं। जोगी कांग्रेस के विरोध करने का यह नया तरीका हैं।