Loading...
अभी-अभी:

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध मकानों पर चली जेसीबी

image

Jul 8, 2017

कोरबा : सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बनाने वालो पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की। कब्जा हटाने के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। निगम क्षेत्र के दादर नाले को अतिक्रमण मुक्त करने प्रशासन ने अवैध मकानों को धराशायी कर दिया हैं। वार्ड पार्षद अमरनाथ अग्रवाल ने अवैध कब्जा हटाने के लिये शासन से शिकायत की थी। लेकिन कार्यवाई नहीं होने पर हाइकोर्ट गये। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने नाले पर बनाये गये 9 मकानों के कुछ हिस्सों को तोड़ने का काम शुरु कर दिया। मकान टूटता देख लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अवैध मकानों के धराशायी होने के बाद पार्षद अमरनाथ अग्रवाल पर प्रोफेसर राकेश तिवारी ने 50 लाख रूपये नहीं देने पर कार्रवाई कराने का आरोप लगाया हैं और प्रशासन की कार्यवाई को गलत बताया हैं। बारिश में अवैध मकानों को तोड़े जाने का लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। खुद पर लगे आरोपों को पार्षद अमरनाथ अग्रवाल ने निराधार बताया हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफसर राकेश तिवारी भू-माफिया हैं और सरकारी जमीन पर कब्जा करने से उनके वार्डवासियों को बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।