Nov 1, 2016
बस्तर/जगदलपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सिमी के आठ आतंकियों के जेल तोड़कर फरार होने की घटना ने छत्तीसगढ़ में भी हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद से ही बस्तर जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम बस्तर संभाग की जगदलपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची। करीब एक घंटे तक जेल का जयजा लिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य को निर्देश भी दिए गए। दरअसल, जगदलपुर सेंट्रल जेल में वर्तमान में 1900 बंदी सजा काट रहे हैं। जिनमें करीबन 700 से ज्यादा नक्सली शामिल हैं।