Nov 1, 2016
जगदलपुर। जिले में केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बस्तर के संभागीय मुख्यालय में जमकर जमकर प्रदर्शन किया गया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस भवन से एक रैली भी निकाली जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस दौरान रैली का नेतत्व प्रदेश महामंत्री मलकीयत सिह गैदू, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर जतिन जायसवाल ने किया।
शहर में निकली यह रैली कोतवाली थाने पहुंचने वाली थी जहां कांग्रेसी थाने का घेराव करते हुए गिरप्तारी देने वाले थे। लेकिन कांग्रेसियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में जगह-जगह धेराबंदी कर, शहर को ब्लाक किया गया था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने केन्द्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। उसी का कांग्रेस विरोध कर रही है। 19 सूत्रीय वाला मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को सौपा गया। कांग्रेस का दावा है कि आज के प्रदर्शन में करीब दो हजार से भी ज्यादा कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी देकर अपना विरोध जताया है।