Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ महतारी एवं कामधेनु के भित्ति चित्र वाले ब्रीफकेस में आया बजट 2023

image

Mar 6, 2023

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का पाँचवा दिन प्रश्नकाल से सत्र की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री 12:30 बजे बजट पेश करेंगे लगभग सवा लाख करोड़ का होगा यह बजट जिससे सभी वर्गों को बहुत सी आशाएं हैं। बता दें की विधानसभा में पहली बार E - बजट होगा होगा। 
मुख्यमंत्री के बजट भाषण का सभी जिलों में प्रसारण कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है।  हर बार की तरह इस बार भी बजट का ब्रीफकेस अलग है इस बार सरकार ने इस बजट को आम जनता के भरोसे का बजट और 'गढ़वो नवा छत्तीसगढ़' अभियान को गति देने वाला बजट कहा रही है। बजट ब्रिफकेस के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर सामने आयी है जिसमें शहरी गोठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ी कला में छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र बना हुआ है। भित्तिचित्र छत्तीसगढ़ के शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया। ब्रिफकेश के दूसरी तरफ  मां कामधेनु की छवि है।