Feb 10, 2024
रायपुर:10 फरवरी शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPSF के जवान से सरकारी हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गयी थी जिससे उसकी मौत हो गयी तथा एक यात्री घायल भी हो गया।अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब RPSF का एक दल ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रहा था। उन्होंने बताया कि जब कांस्टेबल दिनेश चंद्रा उम्र 30 साल ट्रेन की S2 बोगी से उतर रहा था तो उसके सरकारी हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गयी और वो गोली उसके सीने में जाकर लग गयी, उसी दौरान ऊपर की सीट पर सो रहे मोहम्मद दानिश नाम के एक यात्री को भी पेट में चोटें लग गयी, साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कांस्टेबल की तो मौत हो गयी और यात्री घायल है|