Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने पं. नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

image

Apr 13, 2023

जगदलपुर। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की। उन्होंने "मनवा नवा नार" स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा।  उन्होंने ग्राम उद्योग विभाग द्वारा रेशम से बनाए जा रहे उत्पादों की  जानकारी ली, इस मौके पर एसएचजी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की। श्रीमती गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की। आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। उन्होंने ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया। अबूझमाड़ की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को बांस शिल्प से बने उत्पाद भेंट किये। उन्होंने बस्तर फाइटर्स की जवानों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। प्रियंका गांधी ने झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। भूपेश बघेल और प्रियंका गाँधी ने किया 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन।