Loading...
अभी-अभी:

संविधान खतरे में, संवैधानिक व्यवस्थाओं को किया जा रहा कमजोर : भूपेश बघेल

image

Apr 14, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाबा साहेब अंबेडकर दबे कुचले  समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित होकर संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी है।

बाबा साहेब का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। बाबा साहेब का जन्म महू में हुआ था। वो शारीरिक रूप से बहुत मजबूत थे, धीरे- धीरे वो आगे बढ़ते गए और भारतीय समाज मे जो कमजोरी अस्पृश्यता की थी, उसके लिए आवाज उठाते रहे। हम कुत्ते बिल्ली को गोद के ले सकते है, लेकिन इंसान को नहीं इस पीड़ा को देश के महापुरुषों ने महसूस किया। दलित, शोषित की लड़ाई बाबा साहेब ने लड़ी, देश आजाद हुआ। बाबा साहेब को कानून मंत्री बनाया गया, उन्होंने संविधान बनाया सबसे बड़ी ताकत संविधान में हमें मिला, संविधान हमें अधिकार देता है संविधान का उपयोग किस प्रकार से हो यह लागू करने वाले के ऊपर हो आज संविधान खतरे में है। संवैधानिक व्यवस्थाओ को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचेगा तो हम बचेंगे, आज बाबा साहेब नही है..महात्मा गाँधी और बाबा साहेब का उद्देश्य एक था। अम्बेडकर जैसे व्यक्ति हर जगह पैदा नही हो सकता।