Feb 27, 2023
रायपुर। आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से राजधानी के जी. ई.मार्ग के गौरव पथ के किनारे स्थित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल के प्रतिमा स्थल पर किया गया। मौके पर राजिम के विधायक अमितेश शुक्ल, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुन्दर लाल जोगी सहित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे और उनके द्वारा किये गए कामों को याद किया।








