Loading...
अभी-अभी:

मगरलोड में दतैल हाथी ने फिर उतारा युवक को मौत के घाट, वन क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल

image

Mar 7, 2023

धमतरी। जिले के मगरलोड - विकास खंड मुख्यालय मगरलोड से 4 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा में रात्रि लगभग 12 बजे एक दतैल हाथी ने घीकुड़िया निवासी सुखराम कमार को मौत के घाट उतारा दिया है। बताय जा रहा है की घटना रात्रि 12 बजे की है जहां युवक शौच के लिए बाहर निकला था। हाथी ने सुखराम के दोनों टांगों को चीर कर अलग कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना देने के बाद रात्रि में पहरा दिया लेकिन गांव में माइक के माध्यम से कोई मुनियादि नहीं कराया गया था, ना ही गजराज वाहन गांव में घुमाया गया। मृतक सुखराम कमार पिता फूलसिंग कमार 45 वर्षीय के चार लड़के एवं चार लड़कियां हैं। वन विभाग ने मृतक के परिवार को सहयोग राशि 25000 नगर देने की बात कहीं है। दतैल हाथी पिछले 2 दिन से विकास खंड मगरलोड के ग्राम चारभाठा में विचरण कर रहा है जिससे वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वही दतैल हाथी में कॉलर आईडी नहीं लगने से इसका लोकेशन ठीक से वन विभाग को नहीं मिल पा रहा हैं।