Feb 25, 2023
रायपुर। कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा दिन जहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल सभी डेलीगेट्स का हृदय से स्वागत किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मैं आखिरी सांस तक देश और कांग्रेस की संविधान की रक्षा करूंगा, यह कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति उच्च पद तक पहुंच सकती है, मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सका। देश में चारों ओर फैले नफरत व देश वासियों की टूटती उम्मीद के बीच राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से उम्मीद की किरण जगाई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से देशवासियों को एक साथ जोड़ेने में सफल हुए। सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान यह हमारा नारा होगा। खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा केंद्र की बीजेपी सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। ईडी, आईटी, सीबीआई जैसे संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहें है चुनी हुई सरकारों को तोड़ने का काम कर रहें है।
हमारे महाधिवेशन को रोकने के लिए हमारे नेताओं के यहां ईडी ने छापेमारी की हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया, लेकिन हमने डटकर मुकाबला किया। ये भेल, रेल, सेल सब बेच रहें है हमें यह चिंता है कि क्या LIC बच पाएगी या नहीं देश के हालत ऐसे है कि एक तरफ देश के मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ मनरेगा जैसे योजना का बजट कम कर दिए है।