Loading...
अभी-अभी:

स्व. भुवनेश्वर साहू के परिवार में एक को नौकरी और 10 लाख रुपय की राशि : मुख्यमंत्री की घोषणा

image

Apr 11, 2023

स्व. भुवनेश्वर साहू हत्या मामले में बानी जाँच कमिटी। सीएम ने एक हफ्ते में माँगा जवाब  

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख रू  की सहायता राशि प्रदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है निर्णय समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए है साथ ही एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए है। तो वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की। बता दें बीते दिनों एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दूसरे समुदय के 22 वर्षीय भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई थी। जिसके बाद मामले में विश्व हिन्दू परिषद् में बंद और चक्का जाम का आह्वाहन किया था।  बीजेपी,बजरंगदल और विश्व हिन्दू परिषद् के काफी लोग बेमेतरा पहुंचे जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया।