Loading...
अभी-अभी:

कर्मचारियों को CM बघेल की चेतावनी: हड़ताल खत्म नहीं की तो होगी कार्रवाई, आज होगी फेडरेशन की बैठक

image

Sep 1, 2022

छत्तीसगढ़ में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सितंबर तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो प्रशासन सैलरी काटने और सर्विस ब्रेक की कार्रवाई करेगी। बुधवार को हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद सीएम ने एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान ये बयान दिया। इस बयान के बाद अब फेडरेशन ने आज एक बड़ी बैठक बुलाई है। बता दें कि राज्य के लाखों कर्मचारी डीए और एचआरए बढ़ाने के लिए पिछले महीने की 22 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते सरकारी कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। 

कर्मचारी हठ छोड़े- सीएम बघेल 

बीते बुधवार को हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की  हड़ताल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "मेरे से मिलने के बाद ही कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। काम पर लौटेंगे तो अधिकारियों से मुलाकात करूंगा। आगे उन्होंने फेडरेशन को चेतावनी के लहजे में कहा कि कितने दिनों तक हड़ताल करेंगे, वापस आना चाहिए। 6% डीए पहले ही बढ़ा चुके हैं। अधिकारी कर्मचारी हठधर्मिता छोड़ें और काम पर लौटें। जो काम पर लौटेंगे उन पर कार्रवाई नहीं होगी, जो अधिकारी-कर्मचारी नहीं लौटेंगे उन पर 2 तारीख के बाद कार्रवाई की जाएगी।"

फेडरेशन की बैठक आज

आज फेडरेशन की बैठक बुलाई गई। इसमें संगठन के बड़े लोग शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति और सरकार के सुझाव पर चर्चा की जाएगी। फेडरेशन के संयोजक ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। केंद्रीय कार्यकर्ताओं के समान ही राज्य को भी समान महंगाई भत्ता दिया जाए और सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भी दिया जाए। इस बैठक की अहमियत इसलिए भी थी क्योंकि फेडरेशन ने सरकार का सुझाव मान लिया तो हड़ताल आज ही खत्म हो जाएगी। 

इन विभागों पर पड़ा असर

बता दें कि 22 अगस्त से फेडरेशन की हड़ताल चालू है। इसके कारण न्यायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, कुटुंब न्यायालय, परिवार न्यायालय बंद हैं। हड़ताल की वजह से तमाम मामलों में जजों ने तारीखें बढ़ा दी है। राज्य के विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन, प्रदेश के कलेक्टर कार्यालय समेत 52 विभागों के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर हैं।