Loading...
अभी-अभी:

MP में डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत: समय पर मौजूद नहीं था डॉक्टर, क्षेत्रीय संचालक ने दी सफाई

image

Sep 1, 2022

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इलाज के अभाव में एक पांच साल के बच्चे ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। ये घटना जबलपुर के बरगी स्वास्थ्य आरोग्यम केंद्र की है। इलाज के समय जिम्मेदार डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा जिसके कारण इलाज नहीं हो पाया। इसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। जबलपुर के थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा है। 

परिजनों ने लगाए आरोप

बरगी स्वास्थ्य आरोग्यम केंद्र पर मृतक के परिजनों ने बरगी के अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पर देर से आने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर जानकारी देने के बाद भी उपस्थित नहीं थे। समय पर इलाज ना मिलने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने ये आरोप लगाया है कि लापरवाही के चलते ये दुर्घटना हुई। 

डॉक्टरों ने दी सफाई

इस मामले में क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य डॉ संजय मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि,"आरोग्यम केंद्र के डॉ. लोकेश श्रीवास्तव सुबह ड्यूटी पर थे। बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बच्चा सेप्टीसीमिया से पीड़ित था। माता पिता को इसकी जानकारी दी गई पर डॉ क बात से असंतुष्ट होकर वो वापस लौट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने माता-पिता को वापस बुलाकर मामले को उलझाया। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की बात की तो परिजनों ने मना कर दिया।"