Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में शख्स ने की अपनी पत्नी की हत्या: शराब पीने को लेकर हुई थी लड़ाई, आरोपी पुलिस हरासत में

image

Aug 31, 2022

छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले में एक शख्स ने शराब पीने से रोकने के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। ये घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा गांव की है। वारदात के पहले आरोपी और उसकी पत्नी प्याजो बाई में शराब के पैसों को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था। इसेक बाद गुस्से में तिलमिलाए हुए आरोपी ने उसकी टांगी से वार कर हत्या कर दी। 

क्या है पूरा मामला?
घटना बीते सोमवार रात की है। आरोपी पति ने सोमवार रात अपनी पत्नी प्याजो बाई से शराब के पैसों की मांग की। पत्नी ने पैसे नहीं दिए। इसके बाद दोनों का जमकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने टांगी से वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी वेद सिंह से पूछताछ की जिसमें उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

मृतका के भतीजे ने दी जानकारी
गांव के एक युवक ने प्याजो बाई के भतीजे को सूचित किया कि उसके चाचा चाची में झगड़ा हो रहा है। इस पर भतीजे ने घर जाकर देखा तो प्याजो बाई मृत पड़ी थी और वेद सिंह दूसरे कमरे में सो रहा था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच और अन्य लोगों को सूचित किया। लिहाजा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।