Loading...
अभी-अभी:

पिता ने किया मुंह बोली बेटी से दुष्कर्म: पीड़िता गर्भवती, आरोपी पुलिस हिरासत में

image

Aug 31, 2022

MP के धार जिले के धामनोद से शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। एक पिता ने अपनी मुंहबोली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस शारिरिक शोषण के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। बच्ची 25 अगस्त को अचीनक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी समय तक ना मिलने पर परिजनों ने नाबालिग बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट धामनोद थाने में दर्ज करा दी। अचानक बच्ची परिजनों को मिल गई। इसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के सामने घटना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय हलवाई को हिरासत में ले लिया। 

2 वर्षों से चल रहा था शोषण
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर बड़े खुलासे किए। 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि बस स्टैंड के पास रहने वाले विजय हलवाई ने उसे मुहं बोली बेटी बनाया था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी पिछले 2 सालों से लगातार उसका शारिरिक शोषण कर रहा था। दरअसल पीड़िता की गुमशूदगी की रिपर्ट दर्ज की गई थी। इसेक बाद जब बच्ची सामने आयी तो उसने पुलिस को पूरा कथा वृतांत सुनाया। 

आरोपी पुलिस हिरासत में 
पिछले दो वर्षों से आरोपी विजय हलवाई अपनी मुंह बोली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके चलते बच्ची 5 महिने की गर्भवती हो गई है। बच्ची के बयान को गंभीरता से लेते हुए धामनोद पुलिस ने अपराधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि विजय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी और 376 में मामला पंजीबद्ध कर दिया है।