Loading...
अभी-अभी:

विस् अध्यक्ष डॉ. महंत दंपत्ति ने राज्यपाल अनुसुईया उईके को दी विदाई, शुभकामनाएं।

image

Feb 21, 2023

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने माना स्थित स्टेट हैंगर में विदाई समारोह में शामिल होकर सुश्री अनसुइया उइके को विदाई दी। विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने शाल भेंट कर दी विदाई। सुश्री अनसुइया उइके को मणिपुर राज्यपाल के रूप में नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें की सुश्री अनसुइया उइके ने बतौर राज्यपाल छत्तीसगढ़ 17 जुलाई 2019 को पद ग्रहण किया था। और लगभा साढ़े 3 वर्ष से अधिक समय प्रदेश में रहीं है।  छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से तालुख रखने वाली अनसुइया उइके का प्रदेश में आदिवासियों के साथ खासा सम्बन्ध रहा है।