Nov 7, 2022
अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' अपने नाम की वजह से हर जगह छाई हुई है। इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी जारी हुआ था, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया था।फिल्म 'कुत्ते' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें अर्जुन कपूर की इस फिल्म में कई सारे स्टार्स नजर आने वाले है। इस फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस दिनों अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर सब जगह छाए हुए है। 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर फोनभूत सहित तीन फिल्में रिलीज हुई है। खबरों के मुताबिक इसे देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म कि रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।








